इष्ट स्तुति – Isht Stuti

चन्द्र मिटै दिनकर मिटै, मिटै त्रिगुन विस्तार ।
दृढ़ व्रत श्रीहरिवंश कौ, मिटै न नित्य विहार ॥
जोरी जुगल किशोर की, और रची विधि बादि ।
दृढ़ व्रत श्रीहरिवंश कौ, निबह्यौ आदि युगादि ॥
निगम ब्रह्म परसत नहीं, जो रस सबतैं दूरि ।
कियौ प्रगट हरिवंश जू, रसिकन जीवन मूरि ॥
रूप बेलि प्यारी बनी, (सु) प्रीतम प्रेम तमाल ॥

दोउ मन मिलि एकै भये, श्रीराधावल्लभलाल ॥
निकसि कुंज ठाड़े भये, भुजा परस्पर अंश ।
श्रीराधावल्लभ-मुख कमल, निरखि नयन हरिवंश ॥
रे मन! श्रीहरिवंश भजि, जो चाहत विश्राम ।
जिहिं रस-बस ब्रज सुन्दरिनु, छोड़ि दिये सुख धाम ॥
निगम नीर मिलि इक भयौ, भजन दुग्ध सम स्वेत ।
हरिवंश हंस न्यारौ कियौ, प्रगट जगत के हेत ॥
श्रीराधावल्लभ लाड़िली, अति उदार सुकुमारि ।
ध्रुव तौ भूल्यौ ओर ते, तुम जिन देहु बिसारि ॥
तुम जिन देहु बिसारि ठौर मोकौं कहुँ नाहीं ।
पिय रंग भरी कटाक्ष, नैंकु चितवहु मो माँहीं ॥
बढ़े प्रीति की रीति, बीच कछु होय न बाधा ।
तुम हौ परम प्रवीन, प्राणवल्लभ श्रीराधा ॥
बिसरिर्हो न बिसारिहौ, यही दान मोहिं देहु ।
श्रीहरिवंश के लाड़िले, मोहिं अपनी करि लेहु ॥
कैसेंहु पापी क्यौं न होइ, श्रीहरिवंश नाम जो लेइ ।
अलक लड़ती रीझिकैं, महल खवासी देइ ॥
महिमा तेरी कहा कहूँ, श्रीहरिवंश दयाल ।
तेरे द्वारें बँटत हैं, सहज लाड़िली – लाल ॥
सब अधमन कौ भूप हौं, नाहिन कछु समुझन्त ।
अधम उधारन व्यास सुत, यह सुनिकैं हर्षन्त ॥
बन्दौं श्रीहरिवंश के, चरन-कमल सुख-धाम ।
जिनकौं वन्दत नित्य ही, छैल छबीलौ श्याम ॥
श्रीहरिवंश स्वरूप कौं, मन वच करौं प्रणाम ।
सदा – सदा तन पाइये, श्रीवृन्दावन धाम ॥
जोरी श्रीहरिवंश की, श्रीहरिवंश स्वरूप ।
सेवकवाणी कुंज में, विहरत परम अनूप ॥
करुणानिधि अरु कृपानिधि, श्रीहरिवंश उदार ।
वृन्दावन रस कहन कौं, प्रगट धर्यौ अवतार ॥
हित की यहाँ उपासना, हित के हैं हम दास ।
हित विशेष राखत रहौं, चित नित हित की आस ॥
हरिवंशी हरि-अधर चढ़ि, गुंजत सदा अमन्द ।
दृग चकोर प्यासे सदा, प्याय सुधा मकरन्द ॥
श्रीहरिवंशहि गाय मन, भावै जस हरिवंश ।
हरिवंश बिना न निकासिहौं, पद निवास हरिवंश ॥
दीजौ श्रीवृन्दावन वास, निरखूँ श्रीराधावल्लभलाल कौं,
लड़ैती-लाल कौं ॥
यह जोरी मेरे जीवन प्राण, निरखूँ श्रीराधावल्लभलाल कौं,
लड़ैती – लाल कौं ॥
मोर मुकुट पीताम्बर, एजी पीताम्बर, उर बैजन्ती माल,
हाँजी सोहै गल फूलनि की माल ॥ निरखूँ श्रीराधावल्लभलाल कौं,
लड़ैती – लाल कौं ॥
जमुना पुलिन वंशीवट, एजी वंशीवट, सेवाकुञ्ज निज धाम,
हाँजी मंडल सेवा सुख धाम, हाँजी मानसरोवर बादग्राम ॥
निरखूँ श्रीराधावल्लभलाल कौं,
लड़ैती – लाल कौं ॥
वंशी बजावै प्यारौ मोहना, बजावै प्यारौ मोहना,
लै-लै राधा-राधा नाम, हाँजी लै लै श्यामा-श्यामा नाम,
हाँजी लै लै प्यारी-प्यारी नाम ॥
निरखूँ श्रीराधावल्लभलाल कौं,
लड़ैती – लाल कौं ॥
देखो या ब्रज की रचना, श्रीवृन्दावन की रचना,
नाचैं जुगलकिशोर, हाँजी नाचैं नवलकिशोर ॥
निरखूँ श्रीराधावल्लभलाल कौं,
लड़ैती – लाल कौं ॥
चन्द्रसखी कौ प्यारौ, श्रीराधाजू कौ प्यारौ, सखियन को प्यारौ
बिरज रखबारौ, श्रीहरिवंश दुलारौ ।
दरसन दीजौ दीनानाथ, हाँजी दर्शन दीजौ हित लाल ॥
निरखूँ श्रीराधावल्लभलाल कौं,
लड़ैती – लाल कौं ॥
यह जोरी मेरे जीवन प्रान, निरखूँ श्रीराधावल्लभलाल कौं,
लड़ैती – लाल कौं, दीजौ श्रीवृन्दावन वास ॥
निरखूँ श्रीराधावल्लभलाल कौं,
लड़ैती – लाल कौं ॥

📖 हितोपासना – सभी भाग देखें

Bring the sacred air of Vrindavan home

Handmade malas, pure dhoop, attar, jaap counters and revered books, packed in Vrindavan and shipped worldwide.

Free shipping above ₹999Dispatch in 24 hoursCash on Delivery
Bestsellers from Vrindavan
Shopping Cart
Scroll to Top