।। 1 ।।
(श्री) प्रिया वदन-छबि चंद मनौं, प्रीतम-नैंन चकोर ।
प्रेम-सुधा रस-माधुरी, पान करत निसि-भोर ।।1।।
।। 2 ।।
अंगनि की छबि कहा कहौं, मन में रहत विचार ।
भूषन भये भूषननि कौ, अति सरूप सुकुमार ।।2।।
।। 3 ।।
सुरंग माँग मोतिनु सहित, सीस-फूल सुख-मूल ।
मोर-चंद्रिका मोहनी, देखत भूली भूल ।।3।।
।। 4 ।।
श्याम-लाल बैंदी बनी, सोभा बढ़ी अपार ।
प्रगट विराजत ससिन पर, मनौं अनुराग सिंगार ।।4।।
।। 5 ।।
कुंडल कल ताटंक चल, रहे अधिक झलकाइ ।
मनौ छबि के ससि-भानु जुग, छबि कमलनि मिले आइ ।।5।।
।। 6 ।।
नासा बेसरि-नथ बनी, सोहत चंचल नैंन ।
देखत भाँति सुहावनी, मोहे कोटिक मैंन ।।6।।
।। 7 ।।
सुन्दर चिबुक कपोल मृदु, अधर सुरंग सुदेस ।
मुसिकनि बरषत फूल सुख, कहि न सकत छबि-लेस ।।7।।
।। 8 ।।
अंगन भूषन झलकि रहे, अरु अंजन रंग पान ।
नव-सत सरवर तें मनौ, निकसे करि स्नान ।।8।।
।। 9 ।।
कहि न सकत अंगनि-प्रभा, कुंज-भवन रह्यौ छाइ ।
मानौं बागे रूप के, पहिरे दुहुँनि बनाइ ।।9।।
।। 10 ।।
रतनांगद पहुँची बनी, वलया-वलय सुढार ।
अँगुरिनु मुंदरीं फब रहीं, अरु मेंहदी रंग-सार ।।10।।
।। 11 ।।
चंद्रहार मुक्तावली, राजत दुलरी-पोति ।
पानि पदिक उर जगमगै, प्रतिबिंबित अंग-जोति ।।11।।
।। 12 ।।
मनिमय किंकिनि-जाल छबि, कहौं जोइ सोइ थोर ।
मनौ रूप दीपावली, झलमलात चहुँ ओर ।।12।।
।। 13 ।।
जेहरि सुमिलि अनूप बनी, नूपुर अनवट चारि ।
और छाँड़ि कै या छबिहि, हिय के नैंन निहारि ।।13।।
।। 14 ।।
बिछुवनि की छबि कहा कहौं, उपजत रव रुचि-दैन ।
मनौ सावक कल हंस के, बोलत अति मृदु बैंन ।।14।।
।। 15 ।।
नख-पल्लव सुठि सोहने, सोभा बढ़ी सुभाइ ।
मानौं छबि चंद्रावली, कंज-दलन लगी आइ ।।15।।
।। 16 ।।
गौर वरन सांवल चरन, रचि मेंहदी के रंग ।
तिन तरुवनि तर लुठत रहैं, रति-जुत कोटि अनंग ।।16।।
।। 17 ।।
अति सुकुमारी लाड़िली, पिय किसोर सुकुमार ।
इक छत प्रेम छके रहैं, अद्भुत प्रेम बिहार ।।17।।
।। 18 ।।
अनुपम स्यामल-गौर छबि, सदा बसौ मम चित्त ।
जैसे घन अरु दामिनी, एक संग रहै नित्त ।।18।।
।। 19 ।।
बरने दोहा अष्ट-दस, जुगल-ध्यान रसखान ।
जो चाहत विश्राम ‘ध्रुव’, यह छबि उर में आन ।।19।।
।। 20 ।।
पलकनि के जैसे अधिक, पुतरिन सौं अति प्यार ।
ऐसैहि लाड़िली-लाल के, छिन छिन चरन सँभार ।।20।।
।।श्रीयुगलध्यान की जै जै श्रीहरिवंश।।








