दीप मालिका, हटरी एवं चौपर के पद – Deep Malika, Hatri & Chaupar Ke Pad

दीपावली की पावन रात्रि में श्रीराधावल्लभ लाल जू के मंदिरों में दीप मालिका, हटरी और चौपर के पद गाये जाते हैं। यहाँ वर्षोत्सव ग्रंथ से ये पद संकलित हैं।

दीप मालिका हटरी के पद

राग कान्हरौ

आज दिपत दिव्य दीप मालिका। मनों कोटि रवि कोटि चन्द छवि विमल भई निसि कालिका॥

गज मोतिन के चौक पुराये बिच-बिच बज्र प्रवालिका। गोकुल सकल चित्र मणि मंडित शोभित झाल झमालिका॥

पहरि सिंगार बनी राधा जू संग लिये ब्रज बालिका। झलमल दीप समीप सौंज भरि कर लियें कंचन थालिका॥

पाये निकट मदन मोहन पिय मनौं कमल अलि मालिका। आपुन हँसत हँसावत ग्वालन पटकि-पटकि दै तालिका॥

नंद भवन आनंद बढ़्यौ अति देखत परम रसालिका। सूरदास कुसुमन सुर बरषत कर अंजुलि पुट भालिका॥१॥

पद

दीपन रचना कुंजन कमनी। कानन सोभा ऐसी मानौं दुतिधर बीजन अंकुर अवनी॥

तरणि तनैया तीर भीर छवि नौका रचना चढ़े धन-धनी। वृन्दावन हित रूप प्रसंसत कौतिक शोभा आजु अति बनी॥२॥

राग ईमन-तिताल

कुहु¹ कच चूंनरी सितारेदास सोई नभ अंग आभा सहज प्रकास पुंज धारी है। मनि गन भूषन सुदीपक जगी है जोति मोतिन की आव महताव उनहारी² है। फूल झरी हास में निवास मन मोहिनी कौ, कुंजन के पुंज चख चौंध बिसतारी है। और ठौर दीपन की दुतिन दिवारी होत नागर बिहारी कै दिवारी नित प्यारी है॥३॥

शब्दार्थ: ¹ कुहु – मावस, ² उनहारी – समान

राग कान्हरौ

मानत पर्व दिवारी कौ सुख हटरी बैठे नन्द कुमार। मंगल बाजे होत चहूँ दिसि भीर बहुत अति आँगन द्वार॥

कुँवरि राधिका नवल वधू सब करि आईं है रुचिर श्रृंगार। सोधें भीनी कंचुकी सारी और पहिरे फूलन के हार॥

पहिले सौदा लेहु हमहीं पै तब लीजो दाऊ पै जाय। नीके दैहौ रुंट न खैहौ ऐसें कहत लाल मुसिकाय॥

हँसि-हँसि जात राय-नंदरानी हँसत भान सब गोप गुवाल। चूंवत वदन अहो यह घातें कापै सीखे हो नंदलाल॥

झगरौ करत भरत आनन्द सौं चन्द्रावलि ब्रज मंगल नारि। श्री विट्ठल गिरिधरन लाल सों रंग करत सब गोप कुमारि॥४॥

राग कान्हरौ

हटरी बैठे गिरधर लाल। सुंदर कुंज सदन अति नीकौ शोभित परम रसाल॥

चहूँ ओर पाँत दीपन की झलकत झाल-झमाल। मेवा मिश्री पान फूल सब भरि-भरि राखे थाल॥

कनक लता-सी सँग मृगनयनी शोभित स्याम तमाल। भाव परस्पर लेत देत हैं राजत अंग रसाल॥

घर-घर तें सब भेटैं लै-लै आईं सब ब्रजवाल। रसिक प्रभू के आगें राखत गावत गीत रसाल॥५॥

राग कान्हरौ

सुरभी कान जगाय खिरक बल-मोहन बैठे राजत हटरी। पिस्ता दाख बदाम छुहारे खुरमा खाजा गूँझा मठरी॥

घर-घर तें नर-नारि मुदित मन गोपी ग्वाल जुरे बहु ठटरी। टेर-टेर लै देत सवन कौं लै-लै नाम बुलाय निकट री। देत असीस सकल गोपी जन जसुमति देत हरखि बहु पट री। सूर रसिक गिरिधर चिरजीवौ नंद-महर कौ नागर नट री॥६॥

चौपर के पद

पासे खेलत प्रीतम प्यारी। दोऊनि मिलि हित चौपर माँडी नैंन सैंन चलैं गोट सम्हारी॥

अप अपनी जो भुजा चलावत परसत हैं तन चाल विचारी। प्रीतम मन में रोंटि विचारी प्रिया अधर तें यियत सुधा री॥

हार जीत नहिं जानत कोऊ रहे परस्पर रूप निहारी। प्रेम विवस रस माते ह्वै कै कुंज तलप मधि बैठत जारी॥

अंग-अंग अभिराम रहे मिलि करत विलास बढ़्यौ सुख भारी। जै श्री हित गोवर्द्धन निरखै यह सुख चैंन जु रैंन दिवारी॥१॥

राग बिहागरौ

राजत नव निकुंज पिय प्यारी। चहुँ दिसि दीप मणिन के सखियन रचि-रचि धरे निसि जानि दिवारी॥

भूषन लाइ परस्पर खेलत नव किशोर नवला सुकुमारी। हारत लाल लगावत जो कछु त्यौं-त्यौं चौंप बढ़ी अति भारी॥

अंगद हारि-हारि पहुँची पट तब कटि तें किंकिनी उतारी। सोऊ जीत लई मृग नैनी नमित ग्रीव करि रहे बिहारी॥

पुनि लिये दाव बदलि मनमोहन बहुर्यौ खेलि चंद्रिका हारी। जब जान्यौ नहिं दाव परत कछु तब मुसिकाइ सोरहीं¹ डारी॥

भूषण पट कैसे कैं द्याए सकुचौ जिनि बलि कहैं ललितारी। फूली कुँवरि हँसत आनन्द भरि हित ध्रुव तिहि सुख की बलिहारी॥२॥

शब्दार्थ: ¹ सोरहीं – गोट

राग बिहागरौ

खेलत चौपर मैंन की माई। हास सिंगार भाव अनुराग की सारें बनी सुखदाई॥

रूप विसात प्रेम के पासे नैन युगल की चलन सुहाई। चाह चाहकी सखी-सखी मन रुचि कौ रंग कह्यौ नहीं जाई॥

पिय प्रवीन प्यारी रस भोरी अधर पान की बाजी लाई। हित ध्रुव जीते हरि कौतुक दुहूँ भाँति पिय की बनि आई॥३॥

पद

खेलत पाँसे प्रिया बिहारी। लँगरत झगरत जुगल परस्पर कृष्ण पक्ष निशि उदित दिवारी॥

तौलौं कछू लगाबहु प्रीतम जौलौं आवैं सखी तिहारी। प्रथमहि पैत¹ पर्यौ प्यारी कौ मुरलीधर मुरली तब हारी॥

अब पुनि हम खेलहिं तुम लावहु कहा भयौ बाजी इक हारी। अबकैं दाव परै काहू कौ इत कुण्डल उत खुभी तिहारी॥

मधुमय मुख अवलोकत मोहन इक टकटकी पलक नहिं टारी। भामिनि भौंह जनाइ जितावत तहाँ देखि उलटी तुव सारी²॥

बाढ़्यौ खेल बढ़्यौ रजनी सुख रह्यौ रंग आईं सहचारी। जै श्रीकृष्णदास हित रसिक कुँवर पारे जीती सखिन सहित प्रिया प्यारी॥४॥

शब्दार्थ: ¹ पैत – दाव, ² सारी – गोट

पद

शुभ दिन आजु दिवारी होइ बदौ कछु एरी। द्वै बाजू एक हीरन खचित दूजौ नील जटित सुनि लेरी॥

तुम जीतौ तौ महल टहल में रहौं प्रवीन सदा री। मैं जीतौ तौ हा-हा प्यारी मेरौ कुंज बिहारी॥

आप जानि कै श्रीराधे ने जिताए रसिक सुढारी। विजय सखी यह रस रीति कौ रसिक बिना को समझ कहा री॥५॥

राग बिभास

दुहुँन की सहज बिसात दोऊ मिलि सतरंज खेलत। उर रुख नैन चपल अस्व चतुर बरावर झेलत॥

आतुरता पील पयादे निग्रह फरजी चौंप पेलत। श्री हरिदास के स्वामी स्यामा कुंज बिहारी सह साह राखे खेलत॥६॥

श्रीबीठलविपुलजी कृत-राग कान्हरौ

प्रिया पीताम्बर मुरली जीती। हा-हा करत न देत लाड़िली चरन लुटत निसि बीती॥

राखै याहि दुराइ सखी ललितादिक रहौ सचीती। (श्री) बीठलविपुल विनोद बिहारिन प्रगट करत रस रीती॥७॥

राग बिहागरौ

मुरली जीती राधा रानी। दाव पर्यौ वृषभानु सुता कौ मौहन रौंटो ठानी॥

निरखि-निरखि प्रमुदित ललितादिक मुरि-मुरि मृदु मुसिकानी। बीठलविपुल विनोद बिहारी की कौ कहि सकै कहानी॥८॥

गोस्वामी श्रीबिट्ठलनाथजी कृत-पद

पासा खेलत हैं पिय प्यारी। पहिलौ दाव पर्यौ स्यामा कौ पीत पिछौरी हारी॥

स्याम कहें कछु तुमहु लगावौ तब नक बेसर डारी॥

कर वर छल करि जीत्यौ चाहत लाल गोवर्द्धन धारी॥

अब की वेर पिय मुरली लगावौ तौ खेलौं [?] वारी। भूषन सबै लगाय श्रीबिट्ठल प्रभु हारे कुंज बिहारी॥९॥

श्रीनागरीदासजी (नागरियाजी) कृत-राग परज तिताल

मैं जाने हो सुघर जैसें चोपर खेलत रावरे। सीखे हौ कहाँ तुम सार पासे ये देत अटपटे दाव रे॥

मानत एक सार जुग है वौ अपनी चौंप के चाव रे। नागर पिय बरजोरी जीत्यौ चहों रंगीले छबीले अरबीले लाल करि-करि कपट उपाव रे॥१०॥

चौपर चतुरन खेल की बाजी संग लै रही। कुंज महल रसिक उत सखियाँ सब मन अँखियाँ दै रही॥

यौ सुख ही सुख बीत गई निसि सूचत समैं सबै रही। नागरिया पासन उरझे पिय क्यों सुरझैं इहि वेर ही॥११॥

दोहा

प्यारी पिय सखियन सहित चौपर खेलत बैठ। मनौ मदन पुर चौहटे लगी रूप की पैंठ॥१॥

छला झनक चुरियाँ झनक पासे ठनकत संग। बजवत गुनी अनंग मनु जल तरंग जुत रंग॥२॥

स्याम सार गोरी चलत चाँपि चहुँटियन चार। मनहुँ कमल के अग्र ह्वै आवत भृंग कुमार॥३॥

जरद नरद घनश्याम पिय द्वै अँगुरिन गहि लेत। मनौं कोयल की चंचु में, पीत अंब छवि देत॥४॥

नागरि पाँसे परन की इह उपमा दरसान। हाथ रूप-सर तैं मनौं लहरैं निकसत जान॥५॥

रँगमँग रही चौंपर चलहु प्रीतम रहे निहारि। दीपक ढिंग जगमग रही लड़कीली सुकुमार॥६॥

नथ लटकन कुंडल हलन हारन झुलन निहारि। जब झुकि पासे डारहीं लड़कीली सुकुँवार॥७॥

रूप लोभ पक्के पिया, कच्चे होत हैं सार। त्यौं-त्यौं चितवत सतर ह्वै लड़कीली सुकुँवार॥८॥

वचन निरादर खेल में लालहि लगत सु प्यार। चल रुंगटी हँस कहत यौं लड़कीली सुकुँवार॥९॥

समझि दाव पिय चूकि कैं सारहि चलत सम्हार। पकरि पिछौंहौं देत कर, लड़कीली सुकुँवार॥१०॥

बेसर वंशी पीत पट हार दये पिय हार। मनहूँ लीनौं जीत कै लड़कीली सुकुँवार॥११॥

लाल चले जुग जोरि कैं नील पीत रँग सारि। समझि सकुचि हँस झुकि रही लड़कीली सुकुँवारि॥१२॥

बाजी-बाजी उठि चली, बाजी लगन विचारि। हिय बाजी नागरि मिली लड़कीली सुकुँवारि॥१३॥१२॥

चाच श्रीवृन्दावनदासजी कृत-पद

कहा भयौ बाजी एक हारी, अबकी जीत हमारी हो। हँसि पासे डारे सुकुँवारी पुनि चौपर विस्तारी हो॥

दाइन चलत करत कोलाहल लाल रचत छल भारी हो। ललिता कहत रौंट करि बाजी दीखत अबहूँ हारी हो। अति भोरी स्वामिनि जु हमारी तुम कोविद जु बिहारी हो। करि हैं न्याव परैं ज्यौं पासे हम यह जीय बिचारी हो॥

राखे दुहुँन बराबर सजनी, जानि सैन की वारी हो। वृन्दावन हित रूप झपत पल नैनन नींद निहारी हो॥१३॥

पद

चौपर खेलत बदि-बदि बाजी लाल रचत बहु-विधि चतुराई। मारत गोट रौटि करि मोहन, गहि रही हाथ प्रिया लखि पाई॥

फूल्यौ नैन बसन्त रंग सौ छाँड़ौ कर दैहि मदन दुहाई। हँसत सखी मुख दै-दै अंचल समझि-समझि नागरि मुसिकाई॥

मन मिलि बहुरि लगे जु खेलनै दाव सम्हारन ललिता आई। ये कहैं बारह वे कहैं सोरह पुनि बातन झुरमट जु मचाई॥

कबहूँ दीन ढीठ ह्वै कबहूँ गौं गरजी प्रीतम जु महाई। झगरि-झगरि दृग भलौ मनावत मन की वृति अनंग नचाई॥

कैसें पूरी परै खेल की छिन-छिन होइ रस वृद्धि सवाई। वृन्दावन हित रूप सहेलिनु राखि दुहुँन रुख जीत मनाई॥१४॥

राग ईमन-तिताल

पाँसेन कौ डारत हैं वदन छवि निहारत हैं चौपर मिस बाँधत दृग शोभा की पोट री। घूँघट की खुली आड़ गोट धरत चौंप चाड़ सनमुख ह्वै बैठे पिय परै कटाक्ष चोट री॥

कवहुँ-कवहुँ लचक जात सम्हरि-सम्हरि करत बात, होत है छवि भार नैन तकत पलन ओट री। बलि-बलि वृन्दावन हित रूप के समुद्र माहि पैंरत नहिं लहत पार मानत तऊ टोट री॥१५॥

Bring the sacred air of Vrindavan home

Handmade malas, pure dhoop, attar, jaap counters and revered books, packed in Vrindavan and shipped worldwide.

Free shipping above ₹999Dispatch in 24 hoursCash on Delivery
Bestsellers from Vrindavan
Shopping Cart
Scroll to Top