अन्नकूट में राजभोग का पद – Annakut Rajbhog Ka Pad

कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा (अन्नकूट / गोवर्धन पूजा) के दिन राजभोग के समय यह पद गाया जाता है। यहाँ वर्षोत्सव ग्रंथ से यह पद संकलित है।

अन्नकूट में राजभोग कौ पद

(कार्तिक सुदी १ परवा को राज भोग के समय अन्नकूट कौ पद)

भोजन कौ समयौ जब जान्यौ। तब सखियन मणिमय चौकी पर पाटम्बर बिछयौ मन मान्यौ॥१॥

झारी धरी भरि शीतल जल कंचन थार धुवाये। बेला जानि धरे बेला अवला नव लाल बुलाये॥२॥

कछु-कछु भूषण-वसन असन कौ समयौ जानि उतार्यौ। रतन सुचौक मूदरी पहुँची धरि पटुका पट न्यार्यौ॥३॥

दै आचमन परोसत व्यंजन बरने कापै जाई। चम्पक लता चतुर सब विधि सों करैं धरैं मन लाई॥४॥

पाइस बूरा अरु घृत पूरा बरा लुचई रोटी। भात पीत सित वर कमोद कौ कढ़ी पकौरी छोटी॥५॥

धोवा दार मूंग साजे पुनि बरी फुलौरी कीनी। मीठी कढ़ी मुरव्वा अमरस पनौ सिखरनी दीनी॥६॥

एला लवंग कपूर सुवासित पुनि मेवा मधि डारी। खिचरीं थूली घृत करि मिश्रित खात अधिक रुचिकारी॥७॥

मठा रायते भाँति-भाँति के विविध सँधाने आने। पत्र फूल फल फली कंद तरकारी डारी जाने॥८॥

सालन बहुत करे बेसन के झोल पिटौर बनाये। फल दल शाक समेत हेत सों इक दधि तक मिलाये॥९॥

सखरे व्यंजन बहुत भाँति के कहँ लगि बरनों जेते। परसि बहुरि मन की रुचि कारण मेवा सुरस समेते॥१०॥

नीवू आदौ अरु नारंगी सुरस दाड़िमी दाने। सेब आम सरदा बीही खीरा नासपात रस साने॥११॥

सुरस दाख मेवा अलि जेती डाली भरि-भरि केती। कैऊ लवंग कैऊ बूरा सौं कैऊ ज्यौं की त्यौं तेती॥१२॥

पूवा पूरी जलेवी लाडू खाजा खुरमा फैनी। चन्द्रकला पापर अरु घेवर अमृतपुटी सुख दैनी॥१३॥

मोहन भोग दूध की रोटी खोवा सेब मलाई। अमृत गुटी अरु अमृत बूँदी मठरिनु [?]त सराई॥१४॥

सेव सिधारे के खुरमाजुत सक्करपारे पेरा। गुज्जिया और पराक पापरी पापर तरे करेरा॥१५॥

तली कचरिया भाँति-भाँति की नोंन मधुर रस साने। पेठा पिस्ता तली चिरौंजी पगे मखाने दाने॥१६॥

एक-एक पकवान बहुत विध परसि कचौरी आनी। सखिजन देत लेत पिय प्यारी हेत अधिक जिय जानी॥१७॥

व्यंजन कीने चार भाँति के षटरस रस कर साने। भक्ष्य-भोज्य अरु चोष्य-लेह्य ये विविध प्रकार बखाने॥१८॥

लवण कसाय तिक्त कटु अम्लरु मधुर विविध विध केते। रुचि अनुसार बनाये रचि कर मिश्रित न्यारे जेते॥१९॥

कैई रामठ जीरा सों छौंके पुनि पत्रज सों केते। सौंफ गंधेल सौंफ चीनी सों कै इक लोंग समेते॥२०॥

एला लवंग कपूर जायफल जावित्री मधि नाई। केशर पुट पुनि नागबेल रस अतर कुसुम अधिकाई॥२१॥

गिरी छुआरे दाख चिरौंजी पिस्ता अरु बादामा। यथा योग्य सामिग्री मिलये। चम्पक चतुर सुभामा॥२२॥

दूलह-दुलहिनि राधावल्लभ भोजन करत विराजैं। हँसत परस्पर कौर देत मुख दसनन की छवि छाजैं॥२३॥

यहि प्रकार भोजन कराइ के पुनि आचमन दिवायौ। पानि अगौछि खबावत बीरी करत आप मन भायौ॥२४॥

बैठे जाय सिंधासन ऊपर सखियन थार उथार उठायौ। राजभोग की करत आरती जै श्रीकमलनैंन यश गायौ॥२५॥१॥

Bring the sacred air of Vrindavan home

Handmade malas, pure dhoop, attar, jaap counters and revered books, packed in Vrindavan and shipped worldwide.

Free shipping above ₹999Dispatch in 24 hoursCash on Delivery
Bestsellers from Vrindavan
Shopping Cart
Scroll to Top