मंगलाचरण एवं वन्दना – Mangalacharan Evam Vandana

मंगलाचरण

प्रेमानन्दोत्पुलकित गात्रौ विद्युद्धाराधर सम कान्तिः ।
राधा कृष्णौ मनसि दधानं वन्देहं श्रीहित हरिवंशम् ॥

राधैवेष्टं सम्प्रदायैक-कर्ताऽऽचार्यो राधा मन्त्रदः सद्गुरुश्च ।
मन्त्रो राधा यस्य सर्वात्मनैवं वन्दे राधा-पादपद्म-प्रधानम् ॥

नमो नमो जय श्री हरिवंश ।
रसिक अनन्य वेनुकुल मंडन, लीला मान सरोवर हंस ॥
नमो जयति (श्री) वृंदावन सहज माधुरी, रास विलास प्रसंस ।
आगम निगम अगोचर राधे, चरण सरोज व्यास अवतंस ॥

श्री राधावल्लभ नमो-नमो ।
कुंज निकुंज पुंज रतिरस में रूपरासि जहाँ नमो-नमो ॥
सुखसागर गुन नागर रसनिधि रस सुधंग रंग नमो-नमो ।
स्याम सरीर कमल दल लोचन दुख मोचन हरि नमो-नमो ॥
वृन्दाविपिन चंद नँद नंदन, आनंद कंद सुख नमो-नमो ।
सर्वोपरि सर्वोपम निसिदिन व्यासदास प्रभु नमो-नमो ॥

गुरु वन्दना

नमो नमो गुरु कृपा निधान ।
असरन सरन दया करुना निधि, मंगल रूप हरन अज्ञान ॥
प्रनत जनन हित हरि चरितामृत, अभय करत करवावत पान ।
आगम निगम सार सर्वोपरि, दरसावत आनंद रस थान ॥
नाम सुकृत धन अपनी जीवनि, अति हित मानि देत बर दान ।
वृन्दावन हित बलि पद पावन, भक्ति प्रकासित ज्यौं जग भान ॥

आचार्य वन्दना

नमो नमो जय श्री हरिवंश ।
रसिक अनन्य वेनुकुल मंडन, लीला मान सरोवर हंस ॥
नमो जयति (श्री) वृंदावन सहज माधुरी, रास विलास प्रसंस ।
आगम निगम अगोचर राधे, चरण सरोज व्यास अवतंस ॥

इष्ट वन्दना

श्री राधावल्लभ नमो-नमो ।
कुंज निकुंज पुंज रतिरस में रूपरासि जहाँ नमो-नमो ॥
सुखसागर गुन नागर रसनिधि रस सुधंग रंग नमो-नमो ।
स्याम सरीर कमल दल लोचन दुख मोचन हरि नमो-नमो ॥
वृन्दाविपिन चंद नँद नंदन, आनंद कंद सुख नमो-नमो ।
सर्वोपरि सर्वोपम निसिदिन व्यासदास प्रभु नमो-नमो ॥

श्री सेवक वन्दना

प्रथम श्री सेवक पद सिर नाऊँ।
करहु कृपा श्रीदामोदर मोपै, श्री हरिवंश-चरण-रति पाऊँ ।।
गुण गंभीर व्यास नंदन (जू) के, तुव परसाद सुजस-रस गाऊँ।
नागरिदास के तुम ही सहायक, रसिक अनन्य नृपति मन भाऊँ ॥
– श्री नागरीदास जी

Bring the sacred air of Vrindavan home

Handmade malas, pure dhoop, attar, jaap counters and revered books, packed in Vrindavan and shipped worldwide.

Free shipping above ₹999Dispatch in 24 hoursCash on Delivery
Bestsellers from Vrindavan
Shopping Cart
Scroll to Top