लाल रँगीलौ गाइये । तातें प्रीति रँगीली पाइये ॥
(श्री) राधावल्लभ लाड़िलौ, दूलह नित्य-किशोर ।
कुंजविहारी भाँवतौ, मुख-प्यारी चंद-चकोर ॥
रसरंगी राधा-धनी, राधाधव सुकुँवार ।
कुंज- रवन सोभा भवन वर सुंदर सुघर उदार ॥
रसिक रँगीलौ रँगमग्यौ श्री वृंदावन -चंद |
विपिनविलासी छवि-चहा, पिय-राधा आनँद – कंद ॥
रसिक-मौलि आनंदमणि मोहन कृष्ण कृपाल ।
सहज सलौनौ साँवरौ, अंबुज नयन- विशाल ॥
‘हित ध्रुव’ यह नामावली, मन-गुन सौं लै पोइ ।
ताही की रसना रटै, कुँवरि कृपा जब होइ ॥
← पिछला: श्रीप्रियाजू की नामावली | अगला: सखियों की नामावली → | 📖 सभी भाग देखें

