श्रीवृन्दावन रानी राधावल्लभ नृपति प्रसंश।
हित के बस यश-रस उर धरिये करिये श्रुत अवतंश ॥
वंशीवट यमुनातट धीरसमीर पुलिन सुखपुंज।
बिहरत रंग रँगीलौ हित सौं मण्डल-सेवाकुंज।
ललिता विशाखा चम्पक चित्रा तुंगविद्या रँगदेवी ।
इन्दुलेखा अरु सखी सुदेवी सकल यूथ हित-सेवी ॥
श्रीवनचन्द्र श्रीकृष्णचन्द्र श्रीगोपीनाथ श्रीमोहन ।
नाद-बिन्दु परिवार रँगीलों हित सौं नित छवि जोहन ॥
नरवाहन ध्रुवदास व्यास श्रीसेवक नागरीदास ।
बीठल मोहन नवल छबीले हित चरणन की आस ॥
हरीदास नाहरमल गोविन्द जैमल भुवन सुजान ।
खरगसैन हरिवंशदास परमानन्द के हित प्रान ॥
गंगा जमुना कर्मठी अरु भागमती ये बाई।
हितजू के चरन शरन ह्वै कैं इन दम्पति-सम्पति पाई ॥
दास चतुर्भुज कन्हर स्वामी अरु प्रबोध कल्यान ।
स्वामीलाल दामोदर पुहुकर सुन्दर हित उर आन ॥
हरीदास तुलाधार और यशवंत महामति नागर ।
रसिकदास हरेकृष्ण दोऊ ये प्रेम भक्ति के सागर ॥
मोहन माधुरीदास द्वारिकादास परम अनुरागी ।
श्यामशाह तूँवर कुल हित सौं दम्पति में मति पागी ॥
श्रीहित शरन भये अरु अब हैं फेरहु जे जन ह्वै हैं ।
प्रेम भक्ति अरु भाव चाव सौं वृन्दावन-निधि पैहैं ॥
रसिक – मण्डली में या तन कौं नीके ढंग लगावो ।
दम्पति यश गावो हरषावो हित सों रीझि रिझावो ॥
देवनि कौं दुर्लभ नर देही सो तैं सहजहि पाई ।
मनभाई निधि पाई सो क्यौं जानबूझि बिसराई ॥
एक अहंता ममता ये हैं जग में अति दुखदाई ।
ये जब श्रीजू की ओर लगैं तब होत परम सुखदाई ॥
मात- तात- सुत-दार देह में मति अरुझै मति मंदा ।
श्रीहितकिशोर कौ ह्वै चकोर तू लखि वृन्दावन चन्दा ॥
रसिक नामावली – Rasik Namavali
Bring the sacred air of Vrindavan home
Handmade malas, pure dhoop, attar, jaap counters and revered books, packed in Vrindavan and shipped worldwide.





