भक्त नामावली (बयालीस लीला) – Bhakt Namavali Dhruvdas Ji

॥ 1 ॥
(श्री) हरिवंश नाम ध्रुव कहत ही बाढ़ै आनँद-बेलि ।
प्रेम-रंग उर जगमगै, युगल नवल रस-केलि ॥01॥

॥ 2 ॥
निगम ब्रह्म परसत नहीं, जो रस सब तें दूरि ।
कियौ प्रकट हरिवंश जू, रसिकनि जीवन-मूरि ॥02॥

॥ 3 ॥
(श्री) वनचंद्र चरन अबुंज भजहि, मन क्रम बचन प्रतीति ।
वृंदावन निज प्रेम की, तब पावै रस-रीति ॥03॥

॥ 4 ॥
(श्री) कृष्णचंद के कहत ही, मन को भ्रम मिटि जाइ ।
विमल भजन सुख सिंधु में, रहै चित्त ठहराइ ॥04॥

॥ 5 ॥
(श्री) गोपीनाथ पद उर धरैं, महा गोप्य रस- सार ।
बिनु विलम्ब आवै हियें, अद्भुत युगल-विहार ॥05॥

॥ 6 ॥
पति, कुटुम्ब देखत सबै, घूँघट-पट दिये डारि ।
देह-गेह बिसर्यौ तिनहिं, (श्री) मोहन रूप निहार ॥06॥

॥ 7 ॥
धीर गंभीर समुद्र सम, सील सुभाव अनूप ।
सब अँग सुन्दर हँसत मुख, अद्भुत सुखद सरूप ॥07॥

॥ 8 ॥
शुक, नारद, उद्धव, जनक, प्रह्लादिक, सनकादि ।
ज्यौं हरि आपुन नित्य हैं, त्यौं ये भक्त अनादि ॥08॥

॥ 9 ॥
प्रकट भयौ जयदेव मुख, अद्भुत गीत गोविंद ।
कयौ महा सिंगार रस, सहित प्रेम-मकरंद ॥09॥

॥ 10 ॥
पद्मावति जयदेव, प्रेम, बस कीने मोहन ।
अष्टपदी जो कहै, सुनत फिरैं ताके गोहन ॥10॥

॥ 11 ॥
श्रीधर स्वामी तौ मनौं, श्रीधर प्रकटे आनि ।
तिलक भागवत कियौ रचि, सब तिलकनि परमानि ॥11॥

॥ 12 ॥
रसिक अनन्य हरिदास जू, गायौ नित्य विहार ।
सेवा हू में दूरि किए, विधि-निषेध जंजार ॥12॥

॥ 13 ॥
सघन निकुंजनि रहत दिन, बाढ्यौ अधिक सनेह ।
एक बिहारी हेत लगि छाँड़ि दिये सुख-गेह ॥13॥

॥ 14 ॥
रंक छत्र-पति काहु की, धरी न मन परवाह ।
रहे भींजि रस भजन में, लीने कर करुवाह ॥14॥

॥ 15 ॥
बल्लभ-सुत विठ्ठल भये, अति प्रसिद्ध संसार ।
सेवा विधि जिहिं समय की, कीनी तिहि व्यौहार ॥15॥

॥ 16 ॥
राग-भोग अद्भुत विविध, जो चहियै जिहि काल ।
दिनहिं लड़ाये हेत सौं गिरधर श्री गोपाल ॥16॥

॥ 17 ॥
गौड़ देस सब उद्धर्यौ, प्रकट कृष्ण चैतन्य ।
तैसेहि नित्यानंदहू, रस में भये अनन्य ॥17॥

॥ 18 ॥
पावत ही तिनकौ दरस, उपजै भजनानन्द ।
बिनु ही श्रम छुटि जाहिं सब, जे माया के फन्द ॥18॥

॥ 19 ॥
रूप- सनातन मन बढ्यौ, राधा-कृष्ण अनुराग ।
जानि विश्व नश्वर सबै, तब उपज्यौ बैराग ॥19॥

॥ 20 ॥
विष समान तजि विषै-सुख, देश सहित परिवार ।
वृन्दावन कौं यौं चले, ज्यौं सावन जल-धार ॥20॥

॥ 21 ॥
तृन तैं नीचौ आपकौं, जानि बसे बन माहिं ।
मोह छाँड़ि ऐसैं रहे, मनौ चिन्हारिहु नाहिं ॥21॥

॥ 22 ॥
रघुनन्दन सारंग जीव, तिन पाछैं आये ।
कृष्ण कृपा करि सबै, आनि निज धाम बसाये ॥22॥

॥ 23 ॥
भजन रसिक रघुनाथजी, राधा-कुण्ड स्थान ।
लौंन तक्र ब्रज को लियौ, परस्यौ नहिं कछु आन ॥23॥

॥ 24 ॥
वंदन करिकै चिंतवन, गौर-श्याम अभिराम ।
सोवतहू रसना रटै, राधा-कृष्ण सुनाम ॥24॥

॥ 25 ॥
श्री बिलास, ब्रजनाथ अरु, श्री चंद, मुकुंद प्रवीन ।
मदन मोहन पद कमल सौं, अधिक प्रीति तिन कीन ॥25॥

॥ 26 ॥
महा पुरुष नन्दन भये, करि तन सकल सिंगार ।
सखी-रूप चिंतत फिरैं, गौर-श्याम सुकुमार ॥26॥

॥ 27 ॥
नैंन सजल तिहिं रंग में, चित पायौ विश्राम।
विबस वेग ह्वै जात सुनि, लाल-लाड़िली नाम ॥27॥

॥ 28 ॥
श्री कृष्णदास हुते जंगली, तेऊ तैसी भाँति ।
तिनके उर झलकत रहे, हेम नील-मनि काँति ॥28॥

॥ 29 ॥
युगल प्रेम-रस अवधि में, परयौ प्रबोध मन जाइ।
वृंदावन रस माधुरी, गाई अधिक लड़ाइ ॥29॥

॥ 30 ॥
अति विरक्त संसार ते, बसे विपिन तजि भौन।
प्रीति सहित गोपाल भट, सेये राधा-रौन ॥30॥

॥ 31 ॥
घमंडी रस में घमड़ि रह्यौ, वृंदावन निज धाम ।
बंशीवट-तट वास किय, गाये श्यामा-श्याम ॥31॥

॥ 32 ॥
भट्ट नरायन अति सरस, ब्रज मंडल सौं हेत ।
ठौर-ठौर रचना करी, प्रकट कियौ संकेत ॥32॥

॥ 33 ॥
वर्द्धमान श्रीभट्ट अरु गंगल ब्रज वृंदावन गायौ ।
करि प्रतीति सर्वोपरि जान्यौ, तातें चित्त लगायौ ॥33॥

॥ 34 ॥
भट्ट गदाधर नाथ भट्ट, बिद्या-भजन प्रवीन ।
सरस कथा बानी मधुर, सुनि रुचि होत नवीन ॥34॥

॥ 35 ॥
गोविंद स्वामी गंग अरु, बिष्नु विचित्र बनाइ ।
पिय-प्यारी कौ जस कह्यौ, राग रंग सौं छाइ ॥35॥

॥ 36 ॥
मन-मोहन सेवा अधिक कीनी है रघुनाथ ।
न्यारीयै रस-भजन की, बात परी तेहि हाथ ॥36॥

॥ 37 ॥
गिरिधर स्वामी पर कृपा, बहुत भई दई कुंज ।
रसिक-रसिकनी कौ सुजस, गायौ तिहि सुख पुंज ॥37॥

॥ 38 ॥
विठ्ठल बिपुल बिनोद रस, गाई अद्भुत केलि ।
बिलसत लाड़िली-लाल सुख, अंसनि पर भुज मेलि ॥38॥

॥ 39 ॥
बिहारीदास निजु एक रस, ज्यौं स्वामी की रीति ।
निर्वाही पाछैं भली तोरी सब सौं प्रीति ॥39॥

॥ 40 ॥
मत्त भयौ रस रंग में, करी न दूजी बात ।
बिनु बिहार निजु एक रस, और न कछू सुहात ॥40॥

॥ 41 ॥
भर किशोर दोउ लाड़िले, नवल-प्रिया नव-पीय ।
प्रकट देखियत जगमगे, रसिक व्यास के हीय ॥41॥

॥ 42 ॥
कहनी-करनी करि गयौ, एक व्यास इहि काल ।
लोक वेद तजि कै भजे, (श्री) राधाबल्लभ लाल ॥42॥

॥ 43 ॥
प्रेम मगन नहि गन्यौ कछु, बरनाबरन बिचार ।
सबनिं मध्य पायौ प्रगट, लै प्रसाद रस सार ॥43॥

॥ 44 ॥
सेवक की सर को करै, भजन सरोवर हंस ।
मन बच कै धरि एक व्रत, गाये श्रीहरिवंश ॥44॥

॥ 45 ॥
वंश बिना हरिनाम हूँ, लियौ न जाकैं टेक ।
पावै सोई वस्तु कौं, जाकैं है व्रत एक ॥45॥

॥ 46 ॥
कहा कहौं नहिं कहि सकत, नरवाहन को भाग ।
श्री मुख जाकौ नाम धर्यौ, निजु बानी अनुराग ॥46॥

॥ 47 ॥
अति अनन्य निजु धर्म में, नाइक रसिक मुकुंद ।
बसे विपिन रस भजन कै, छाँड़ि जगत दुख-द्वंद ॥47॥

॥ 48 ॥
परम भागवत अति भये, भजन माँहि दृढ़ धीर ।
चतुर्भुज वैष्णवदास की, बानी अति गंभीर ॥48॥

॥ 49 ॥
सकल देश पावन कियौ, भगवत-जसहिं बढ़ाइ ।
जहाँ-तहाँ निजु एक रस, गाई भक्ति लड़ाइ ॥49॥

॥ 50 ॥
परमानन्द किशोर दोऊ, संत मनोहर खेम ।
निर्वाह्यौ नीकैं सबनि, सुंदर भजन कौ नेम ॥50॥

॥ 51 ॥
छाँड़ि मोह, अभिमान सब, भक्तन सौं अति दीन।
वृन्दावन बसिकै तिनहिं, फिरि मन अनत न कीन ॥51॥

॥ 52 ॥
लालदास स्वामी सरस, जाकैं भजन अनूप ।
बरन्यौ अति दृढ़ अक्षरनि, लाल-लाड़िली रूप ॥52॥

॥ 53 ॥
अधिक प्यार है भजन सों, और न कछू सुहात ।
कहत सुनत भगवत् जसहि, निसि दिन जाहि बिहात ॥53॥

॥ 54 ॥
बालकृष्ण गति कहा कहौं, कैसेहुँ कहत बनै न।
रूप लाड़ली-लाल कौ, झलमलात तेहि नैंन ॥54॥

॥ 55 ॥
अति प्रवीन पंडित अधिक, लेश गर्व कौ नाहिं ।
कीनी सेवा मानसी, निसि-दिन मन तेहि माहिं ॥55॥

॥ 56 ॥
ग्यानू नाहरमल्ल की, देखी अद्भुत रीति ।
हरिवंश चंद पद कमल सौं, बाढ़ी दिन-दिन प्रीति ॥56॥

॥ 57 ॥
कहा कहौं मोहनदास-रति, ताकी गति भई आन।
व्यासनन्द अन्तर सुनत, तजे तिही छिन प्रान ॥57॥

॥ 58 ॥
बिट्ठलदास मुरली धरनि, चरण सेये सब काल ।
तैसेहि लाल गोपाल जी, गाये ललना लाल ॥58॥

॥ 59 ॥
सुन्दर मन्दिर की टहल, कीनी अति रुचि मानि।
सफल करी संपति सकल, लगी ठिकाने आनि ॥59॥

॥ 60 ॥
अंगीकृत ताकौं कियौ, परम रसिक सिरमौर ।
करुणा निधि बहु कृपा करि, दीनी सनमुख ठौर ॥60॥

॥ 61 ॥
बड़ौ उपासक गौड़िया, नाम गोसाईं दास ।
एक चरन बनचन्द बिनु, जाकैं और न आस ॥61॥

॥ 62 ॥
नेही नागरीदास अति, जानत नेह की रीति ।
दिन दुलराई लाड़िली, लाल रँगीली प्रीति ॥62॥

॥ 63 ॥
व्यासनन्द पद कमल सौं, जाकै दृढ़ विश्वास ।
जेहि प्रताप यह रस कह्यौ, अरु बृन्दावन बास ॥63॥

॥ 64 ॥
भली भाँति सेयौ विपिन, तजि बन्धुनि सौं हेत ।
सूर भजन में एक-रस, छाँड्यौ नाहिंन खेत ॥64॥

॥ 65 ॥
बिहारी दास दम्पति जुगल, माधौ परमानन्द ।
वृंदावन नीके रहे, काटि लाज कौ फन्द ॥65॥

॥ 66 ॥
नीकी भाँति मुकन्द की, कैसेहुँ कहत बनै न।
बात लाड़िली-लाल की, सुनि भरि आवै नैंन ॥66॥

॥ 67 ॥
मन-बच करि विश्वास धरि, मारि हिये के काम ।
मात, पिता, तिय छाँड़ि कै, बस्यौ वृन्दावन धाम ॥67॥

॥ 68 ॥
अन्तकाल गति कह कहौं, कैसेहुँ कही न जाति ।
चतुरदास वृन्दाबिपिन, पायौ आछी भाँति ॥68॥

॥ 69 ॥
चिंतामनि बातनि सरस, सेवा माहिं प्रवीन ।
कहत सुनत भगवत जसहि, छिन छिन उपज नवीन ॥69॥

॥ 70 ॥
नागर अरु हरिदास मिलि, सेये नित हरि-दास ।
वृन्दावन पायौ दुहुँनि, पूजी मन की आस ॥70॥

॥ 71 ॥
नवल कल्यानी सखिनु के, मन मे अति अनुराग ।
लाल-लड़ैती कुँवरि कौ, गायौ भाग-सुहाग ॥71॥

॥ 72 ॥
भली भाँति वृन्दा-अली, अति कोमल सु-सुभाव ।
कृपा लड़ैंती कुँवरि की, उपज्यौ अद्भुत चाव ॥72॥

॥ 73 ॥
कीने रास विलास बहु, सुख बरसत संकेत ।
रचना रची कल्यान रुचि, मंडनी दास समेत ॥73॥

॥ 74 ॥
सेवा राधारमन की, भक्तनि कौ सनमान ।
साँते बास यमुना कियौ, तिहि सम नहिं कोउ आन ॥74॥

॥ 75 ॥
हुते उपासक अधिक ही, या रस में हरिदास ।
निसिदिन बीतै भजन में, राधाकुण्ड निवास ॥75॥

॥ 76 ॥
बरसाने गिरिधर सुहृद, जाकै ऐसौ हेत।
भोजन हूँ भक्तनि बिना, धर्यौ रहत नहिं लेत ॥76॥

॥ 77 ॥
नंददास जो कछु कह्यौ, राग रंग सौं पागि ।
अच्छर सरस सनेहमय, सुनत स्रवन उठै जागि ॥77॥

॥ 78 ॥
रमनदास अद्भुत हुते, करत कवित्त सुढार ।
बात प्रेम की सुनत ही, छुटत नैन जलधार ॥78॥

॥ 79 ॥
बावरो सो रस में फिरै, खोजत नेह की बात ।
आछे रस के बचन सुनि, बेगि बिवस ह्वै जात ॥79॥

॥ 80 ॥
कहा कहौं मृदुल सुभाव अति, सरस नागरी दास ।
बिहारी-बिहारिन कौ सुजस, गायौ हरषि हुलास ॥80॥

॥ 81 ॥
परमानन्द माधौ मुदित, नव-किशोर कल केलि ।
कही रसीली भाँति सौं, तिहि रस में रह्यौ झेलि ॥81॥

॥ 82 ॥
सेयौ नीकी भाँति सौं, श्री संकेत स्थान ।
रह्यौ बड़ाई छाँडिकै, सूरज द्विज कल्यान ॥82॥

॥ 83 ॥
खरगसेन के प्रेम की, बात कही नहिं जात।
लिखत ललित लीला करत, गये प्राण तजि गात ॥83॥

॥ 84 ॥
तैसेहि राघौदास की, बात सुनी यह कान ।
गावत करत धमारि हरि, गये छूटि तन प्रान ॥84॥

॥ 85 ॥
इहि बरन भक्त अद्भुत भयौ, और न कछू सुहात ।
अंगनि की छवि माधुरी, चिंतत जाहि बिहात ॥85॥

॥ 86 ॥
रोमांचित तन पुलकि ह्वै, नैंन रहे जल पूरि।
जाके आसा एक ही, (श्री) वृन्दावन की धूरि ॥86॥

॥ 87 ॥
कह कहौं महिमा भाग की, भई कृपा सब अंग ।
वृन्दावन दासी गह्यौ, जाइ सखिनु कौ संग ॥87॥

॥ 88 ॥
लाज छाँड़ि गिरिधर भजी, करी न कछु कुल कान।
सोई मीरा जग विदित, प्रगट भक्ति की खान ॥88॥

॥ 89 ॥
ललितहु लाई बोलि कै, तासौं हौ अति हेत ।
आनँद सौं निरखत फिरै, वृन्दावन रस-खेत ॥89॥

॥ 90 ॥
निर्तति नूपुर बाँधि कै, गावति लै करतार ।
बिमल हियौ भक्तनि मिली, तृन सम गनि संसार ॥90॥

॥ 91 ॥
बंधुनि विष ताकौं दियौ, करि विचार चित आन ।
सो विष फिरि अमृत भयौ, तब लागे पछितान ॥91॥

॥ 92 ॥
गंगा जमुना तियनि में, परम भागवत जानि ।
तिनकी बानी सुनत ही, बढ़े भक्ति उर आनि ॥92॥

॥ 93 ॥
कुंभन कृष्णदास गिरिधरनि सौं, कीनी साँची प्रीति ।
कर्म-धर्म पथ छाँड़िकै, गाई निजु रस रीति ॥93॥

॥ 94 ॥
पूरनमल जसवंत जी, भूपति गोविंद दास ।
हरीदास इनि सबनि मिलि, सेये नित हरि दास ॥94॥

॥ 95 ॥
परमानन्द अरु सूर मिलि, गाई सब ब्रज-रीति ।
भूलि जात बिधि भजन की, सुनि गोपिनु की प्रीति ॥95॥

॥ 96 ॥
माधौ रामदास बरसानियाँ, ब्रज-विहार के केलि ।
गाये नीकी भाँति सौं, तेहि रस में रहे झेलि ॥96॥

॥ 97 ॥
सूरदास अति प्रीति सौं, कवित रीति भलि कीन ।
मदन-मोहन अपनाइ कैं, अंगीकृत करि लीन ॥97॥

॥ 98 ॥
जिन-जिन भक्तन प्रीति किय, ताके बस भये आन।
सेन हेत नृप टहल किय, नामा की छाई छाँन ॥98॥

॥ 99 ॥
जगत बिदित पीपा धना, अरु रैदास कबीर ।
महा धीर दृढ़ एक रस, भरे भक्ति गंभीर ॥99॥

॥ 100 ॥
जगन्नाथ वत्सल भगत, कीनौं जस बिस्तार ।
माधौ भूखौ जानि कैं, लाये भोजन थार ॥100॥

॥ 101 ॥
एक समै निसि सीत सौं, काँपन लाग्यौ गात।
आनि उढ़ाई तेहि समै, अपनैं कर सकलात ॥101॥

॥ 102 ॥
बिलु-मंगल जब अंध भयौ, आपनु कर गहे आइ ।
भक्तनि पाछें यौं फिरत, ज्यौं बछरा सँग गाइ ॥102॥

॥ 103 ॥
रामानँद अंगद सोभू, हरीव्यास अरु छीत।
एक-एक के नाम सौं, सब जग होत पुनीत ॥103॥

॥ 104 ॥
रँका बँका भक्त द्वै, महा भजन – रस लीन ।
इन्द्रासन कें सुखनि कौं, मानत तृन सों हीन ॥104॥

॥ 105 ॥
नरसी हू अति सरस हिय, कहा देऊँ समतूल ।
कह्यौ महा सिंगार रस, जानि सुखनि कौ मूल ॥105॥

॥ 106 ॥
दीनी ताकौं रीझि कैं, माला नन्द-कुमार ।
राखि लियौ अपनी सरन, विमुखनि मुख दै छार ॥106॥

॥ 107 ॥
जहाँ जहाँ भक्तनि कौं कछू, परत है संकट आनि ।
तहाँ तहाँ आपुन बीच ह्वै, धरत अभै कौ पानि ॥107॥

॥ 108 ॥
भक्त नरायन भक्त सब, धरैं हियैं दृढ़ प्रीति ।
बरनी आछी भाँति सौं, जैसी जाकी रीति ॥108॥

॥ 109 ॥
रसिक भक्त भूतल घने, लघुमति क्यौं कहे जाहिं ।
बुधि प्रमान गाये कछू, जो आये उर माहिं ॥109॥

॥ 110 ॥
हरि कौं निजु जस तें अधिक भक्तनि-जस पर प्यार ।
तातैं यह माला रची, करि ‘ध्रुव’ कंठ-सिंगार ॥110॥

॥ 111 ॥
भक्तनि की नामावली, जो सुनि है चित लाइ ।
ताके भक्ति बढ़ै घनी, अरु हरि होइ सहाइ ॥111॥

॥ 112 ॥
एक बार जिनि नाम लिये, हित सौं ह्वै अति दीन ।
ताकौ संग न छाँड़िहीं, ‘ध्रुव’ अपनौ करि लीन ॥112॥

॥ 113 ॥
ऐसे प्रभु जिन नहिं भजे, सोई अति मति हीन ।
देखि समुझि या जगत में, बुरौ आपुनौं कीन ॥113॥

॥ 114 ॥
अजहूँ सोचि बिचारि कैं, गहि भक्तनि पद ओट।
हरि कृपालु सब पाछिली, छमि हैं तेरी खोट ॥114॥

।। जै जै श्री भक्त-नामावली लीला की जै जै श्रीहित हरिवंश ।।

Bring the sacred air of Vrindavan home

Handmade malas, pure dhoop, attar, jaap counters and revered books, packed in Vrindavan and shipped worldwide.

Free shipping above ₹999Dispatch in 24 hoursCash on Delivery
Bestsellers from Vrindavan
Shopping Cart
Scroll to Top